320 की स्पीड, 50 किलोमीटर की दूरी, 1 घंटे का सफर 9 मिनट में होगा पूरा, बुलेट ट्रेन पर आई लेटेस्ट अपडेट
4 hours from now
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार अब धीरे धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि 2027 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच पहला सेक्शन शुरू हो सकता है, जबकि पूरा मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 2029 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिस दूरी को आज लोग करीब एक घंटे में तय करते हैं, वही सफर बुलेट ट्रेन से महज कुछ मिनटों में पूरा हो जाएगा. यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं बल्कि भारत के परिवहन इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार, जापानी तकनीक, अंडरवाटर टनल और करोड़ों यात्रियों के लिए समय की भारी बचत इस प्रोजेक्ट को खास बनाती है. आने वाले वर्षों में यह कॉरिडोर देश के हाई स्पीड रेल नेटवर्क की नींव भी रख सकता है.
Click here to Read more