अजय देवगन-करिश्मा कपूर का गाना, आज भी दिलों पर करता है राज, सुकून देती है एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज
4 hours from now
नई दिल्ली. 'तेरे लिए जानम' साल 1994 में आई कल्ट क्लासिक रोमांटिक-एक्शन फिल्म सुहाग का बेहद खूबसूरत और सदाबहार गाना है. इस गाने को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन और खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था. 90 के दशक के इस रोमांटिक ट्रैक को अपनी सुरीली आवाज से मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम और चित्रा ने सजाया था, जो रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया था. इस गाने का जादुई संगीत उस दौर की सुपरहिट संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल गीतकार समीर ने लिखे थे. गाने में अजय देवगन और करिश्मा कपूर की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, उनका सादगी भरा अंदाज और सुरों का बेहतरीन तालमेल आज भी दर्शकों को बीते दौर की याद दिला देता है.
Click here to Read more
.png)
.jpeg)