Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:हमारे एटमी हथियार 2 साल में 180 से बढ़कर 190 हुए; यह पाकिस्तान से 20 ज्यादा

    7 hours ago

    1

    0

    भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट में यह बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश का 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा, जिससे वह दुनिया का 5वां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 में भारत ने एक भी परमाणु वॉरहेड तैनात नहीं किया था। लेकिन, 2026 में 12 परमाणु हथियारों को तैनात कर रखा है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उसके पास वर्तमान में 170 परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट में भारत-पाक संघर्ष का भी जिक्र रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के कई क्षेत्र अब भी युद्धों के बढ़ने के खतरे का सामना कर रहे हैं। मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संक्षिप्त सशस्त्र संघर्ष में भारत ने पाकिस्तानी हवाई और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, जिनकी परमाणु-संबंधी भूमिकाएं होने की संभावना है, लेकिन दोनों पक्षों ने तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाए। भारत और पाकिस्तान ने पहली बार सशस्त्र संघर्ष में साइबर ऑपरेशन्स को खुलकर शामिल किया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सशस्त्र संघर्ष वाले स्थानों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। 2024 में यह 50 देशों में था, जो 2025 में घटकर 49 रह गया। पूरे चीन तक पहुंचने वाली क्षमता पर जोर रिपोर्ट के मुताबिक, भारत लंबी दूरी के हथियारों पर केंद्रित हो रहा है, ताकि इनकी पहुंच पूरे चीन तक हो सके। भारत एक साथ चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर संतुलित रणनीतिक क्षमता बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। भारत नए परमाणु डिलीवरी सिस्टम पर भी काम कर रहा है। इनमें सबसे अहम है MIRV तकनीक। इसके जरिए एक ही बैलिस्टिक मिसाइल कई परमाणु वारहेड ले जा सकती है और अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। समुद्र में भी बढ़ी परमाणु ताकत रिपोर्ट में भारत की समुद्री परमाणु क्षमता को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। भारत की परमाणु पनडुब्बियां, खासकर INS अरिहंत, अब देश की “सेकंड स्ट्राइक क्षमता” का बड़ा आधार बन रही हैं। SIPRI का अनुमान है कि भारत अब शांति काल में भी सीमित संख्या में परमाणु हथियारों को बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों पर तैनात करने लगा है। इससे दुश्मन के पहले हमले के बाद भी जवाबी कार्रवाई की क्षमता बनी रहती है। दुनिया में परमाणु वॉरहेड की संख्या SIPRI ईयरबुर 2026 के अनुसार दुनिया एक नए परमाणु प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रवेश कर रही है। अमेरिका, रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान समेत सभी परमाणु संपन्न देश अपने हथियारों और डिलीवरी सिस्टम को तेजी से अपग्रेड कर रहे हैं। 2026 की शुरुआत में दुनिया के नौ देशों, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल के पास कुल 12,187 परमाणु वॉरहेड हैं। इसमें से 9745 वॉरहेड सेना के भंडार गृह में हैं जो इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। परमाणु हथियार रिटायर करने वाले तीन देश रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, रूस और फ्रांस सिर्फ तीन देशों ने परमाणु हथियारों को रिटायर किया है। अमेरिका ने कुल 1342, रूस ने 1020 और फ्रांस ने 80 वॉरहेड को बेड़े से बाहर किया है। इजराइल के पास 90 हथियारों का जखीरा है। इसमें कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है। -------------------- ये खबरें भी पढ़ें... अग्नि की एडवांस मिसाइल का सफल परीक्षण:एक से ज्यादा परमाणु हथियार ले जा सकती है रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परीक्षण सेंटर से अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) सिस्टम लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें... एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का सफल परीक्षण:हवा से जमीन पर 300km तक हमला करेगी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने मंगलवार को एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 का सफल टेस्ट किया है। यह टेस्ट वायुसेना के Su-30MKI फाइटर जेट से किया गया। ये मिसाइल हवा से जमीन पर 300km की तक की रेंज में दुश्मन को खत्म करेगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    શેરોમાં સુનામી : મેટલ, ઓટો, આઈટી શેરોમાં કડાકા : સેન્સેક્સ 719 પોઈન્ટ તૂટી 73524
    Next Article
    बांग्लादेशी क्रिकेटर का बड़ा खुलासा- 'हमसे कहा गया भारत में सुरक्षा नहीं, मैंने बोला-पाकिस्तान में कमरे के बाहर बंदूक लेकर...'

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment