Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:भारतीय नौसेना ने चौथे बड़े सर्वे वेसल जहाज 'संशोधक' का प्रतीक चिह्न जारी किया

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय नौसेना ने मंगलवार को 'संशोधक' का क्रेस्ट जारी किया। यह 'सर्वे वेसल लार्ज' (SVL) क्लास का चौथा जहाज है और देश की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता में एक और बड़ी उपलब्धि है। SVL जहाज बंदरगाह/हार्बर के रास्तों का तटीय और गहरे पानी में हाइड्रोग्राफिक सर्वे करने और नेविगेशन चैनल/रूट तय करने में सक्षम है। लगभग 3400 टन के डिस्प्लेसमेंट और 110 मीटर की कुल लंबाई वाले 'संशोधक' में अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक उपकरण लगे हैं। दो डीजल इंजन से चलने वाला यह जहाज 18 नॉट से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… त्रिपुरा में सरकारी कर्मचारियों को सभी शनिवार की छुट्टी मिलेगी, ऑफिसों की वर्किंग टाइमिंग भी बदली त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफिस टाइम में बदलाव करते हुए सभी शनिवार को छुट्टी घोषित की है। पहले केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती थी। अब सरकारी ऑफिस सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। इससे पहले ऑफिस का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक था। राज्य सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से कर्मचारियों को परिवार और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिक समय मिलेगा, जबकि प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यक्षमता भी बनी रहेगी। गुजरात में 13 खातों से 398 करोड़ की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार गुजरात के पाटण जिले में पुलिस ने "ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0" के तहत बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि 13 बैंक खातों के जरिए 398.43 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन किए गए। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क देशभर में दर्ज 228 साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा हुआ है। कार्रवाई राज्य सरकार के ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने और साइबर अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के अभियान के तहत की गई। जांच में सामने आया कि कुछ लोग कमीशन का लालच देकर व्यक्तियों से उनके नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन खातों का नियंत्रण बिचौलियों और साइबर ठगों को सौंप दिया जाता था। कर्नाटक में ऑनलाइन गेमिंग से रोका तो बेटे ने पिता और बहन की हत्या की, मां गंभीर कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती तालुका में 18 साल के एक छात्र ने ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने से रोके जाने पर अपने पिता, मां और बड़ी बहन पर चाकू से हमला कर दिया। पिता और बहन की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। आरोपी छात्र ने हमले के बाद खुद को भी चाकू मारा और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 45 साल के वेंकट नायडू और उनकी 19 साल की बेटी प्रगति के रूप में हुई है। घटना 6 जून की रात होसा अयोध्या गांव में गंगावती ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई। शिकायत के अनुसार रात का खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। वेंकट नायडू, उनकी पत्नी सौजन्या और दोनों बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि वेंकट नायडू के माता-पिता दूसरे कमरे में थे। रात करीब 10.30 बजे वेंकट नायडू के पिता ताताराव ने शोर और बेटे की चीख सुनकर दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी। असम में विभागों का बंटवारा: मुख्यमंत्री हिमंता ने गृह व पीडब्ल्यूडी अपने पास रखा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नए मंत्रिमंडल के 12 नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी), बिजली और जनसंपर्क जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। नए कैबिनेट में अशोक सिंघल को स्वास्थ्य, जयंत मल्लाबरुआ को वित्त व पर्यावरण, पीयूष हजारिका को कृषि और रनोज पेगू को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। विधानसभा चुनाव में 126 सिटों में से भाजपा ने 82 पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए पैसेंजर के बैग से 1.42 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 1.42 करोड़ रुपए कीमत की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त की है। मामले में यात्री को हिरासत में लेकर NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्री सोमवार को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद कस्टम अधिकारियों ने उसे रोका और जांच की। कस्टम विभाग के बयान के अनुसार, यात्री के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। इसके बाद बैग की जांच की गई। तलाशी के दौरान छह वैक्यूम-सील पैकेट बरामद हुए। इनमें संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा भरी हुई थी। जब्त सामग्री का कुल वजन करीब 4.045 किलोग्राम बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    જાવેદ જાફરીની પત્ની પાસેથી ₹16 કરોડની છેતરપિંડી:કેસમાં BMC અધિકારી સસ્પેન્ડ, ક્રાઈમ બ્રાન્ચે તપાસ હાથ ધરી
    Next Article
    वनडे ट्राई सीरीज- वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट:प्रभसिमरन भी पवेलियन लौटे; श्रीलंका-A के खिलाफ इंडिया-A का स्कोर 35/2

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment