एक पेड़ पर 25 किस्म के आम! सीधी के किसान विपिन सिंह ने किया कमाल, कृषि वैज्ञानिक भी हैरान
4 hours from now
Success Story: एक छोटे से शौक ने जब जुनून का रूप लिया, तो उसने एक साधारण इंसान को खास पहचान दिला दी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले के विपिन सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसा ही उदाहरण पेश किया है. आम के पौधों के प्रति उनके लगाव ने उन्हें आज पूरे इलाके में ‘मैंगो मैन’ के नाम से मशहूर कर दिया है. रामपुर नैकिन क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विपिन सिंह ने 75 डिसमिल जमीन पर एक अनोखा आम का बगीचा तैयार किया है. इस बगीचे में करीब 110 आम के पेड़ हैं, जो लगभग 50 अलग-अलग किस्मों के हैं. इनमें से 15 किस्में अंतरराष्ट्रीय स्तर की भी शामिल हैं. विपिन सिंह बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही आम के पेड़ लगाने का गहरा शौक रहा है. इसी जुनून ने उन्हें देशभर की कई कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों तक पहुंचाया, जहां आम पर रिसर्च की जाती है. वहां से उन्होंने विभिन्न किस्मों के पौधों और कलमों का संग्रह किया और अपने बगीचे को एक अनोखा रूप दिया. विपिन सिंह का सबसे बड़ा प्रयोग एक ही पेड़ पर 25 किस्म के आम उगाना है. उन्होंने ग्राफ्टिंग और क्रॉस ब्रीडिंग तकनीक के जरिए यह सफलता हासिल की है. उनके बगीचे में एक ही पेड़ पर सुंदरजा, दशहरी, लंगड़ा, चौसा और मालदा जैसी कई लोकप्रिय किस्मों के आम लहलहा रहे हैं.
Click here to Read more
.png)