Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एमपी कांग्रेस के विधायक स्पेशल फ्लाइट से बेंगलुरु जाएंगे:कई एमएलए का परिवार भी साथ; सिंघार का दावा-हमें 62 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं

    10 hours ago

    1

    0

    एमपी में कांग्रेस के कब्जे वाली राज्यसभा सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है। सोमवार को कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट ने नामांकन दाखिल किया। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इसलिए वह अपने सभी 62 विधायकों को पार्टी शासित राज्य कर्नाटक शिफ्ट कर रही है। मंगलवार (9 जून) को कांग्रेस विधायक पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर पहुंचे। यहां से अपनी-अपनी गाड़ी से एयरपोर्ट रवाना हुए। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने स्टार एयरलाइंस का 72 सीटर विशेष विमान बुक कराया है। इसी विमान से विधायकों को भोपाल एयरपोर्ट से बेंगलुरु ले जाया जाएगा। विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेगा। सिंघार बोले- भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर कहा- स्वाभाविक है, कांग्रेस का जहां राज्य है वहां ले जाएंगे। सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति को लेकर हम सजग हैं। भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Watch: Arjun Tendulkar shines with bat and ball, gets big dressing-room applause
    Next Article
    लॉस एंजिलिस में मेयर के लिए चुनाव:रेस में केरल में जन्मीं नित्या रमन भी, बोलीं-शहर की पहचान बड़ी इमारतें नहीं, गरीबों से व्यवहार

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment