Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एमपी कांग्रेस के विधायक स्पेशल फ्लाइट से कर्नाटक जाएंगे:दोपहर ढाई बजे के बाद ATR-72 से बेंगलुरु रवाना होंगे; सिंघार बोले- विधायकों पर पूरा भरोसा

    9 hours ago

    1

    0

    एमपी में कांग्रेस के कब्जे वाली राज्यसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है। सोमवार को कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट ने नामांकन दाखिल किया। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। क्योंकि भाजपा के पास 8 वोट कम हैं। क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस अपने सभी 62 विधायकों को पार्टी शासित राज्य कर्नाटक शिफ्ट कर रही है। मंगलवार (9 जून) को कांग्रेस विधायक लगातार नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर पहुंच रहे हैं। यहां से वे बस से एयरपोर्ट जाएंगे या अपनी गाड़ियों से, ये तय नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने स्टार एयरलाइंस का 72 सीटर विशेष विमान बुक कराया है। इसी विमान से विधायकों को भोपाल एयरपोर्ट से बेंगलुरु ले जाया जाएगा। विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई थी। सभी विधायकों से करीब 10 दिनों की यात्रा की तैयारी रखने को कहा गया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सभी विधायकों को यह कहा गया है कि वे अपनी स्वेच्छा से पार्टी के विधायकों के साथ जाने में सहज हैं तो चलें। किसी पर इस बात का दबाव नहीं है कि उन्हें जाना जरूरी है। कुछ विधायकों ने निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। सिंघार बोले- भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर कहा- स्वाभाविक है, कांग्रेस का जहां राज्य है वहां ले जाएंगे। सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति को लेकर हम सजग हैं। भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे। तीसरी सीट के लिए बीजेपी-कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला तीसरी सीट का मुकाबला तब रोचक हो गया, जब भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार दिया। तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया था, जबकि महेश केवट ने नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने तीन दिनों तक मंथन और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम पर अंतिम फैसला लिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। महेश केवट के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प जरूर हुआ है, लेकिन कांग्रेस को अब भी भरोसा है कि मीनाक्षी नटराजन जीत दर्ज करेंगी। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ishq Karo Party: સુપ્રીમ કોર્ટના પૂર્વ જજ કાટજૂએ બનાવી 'ઇશ્ક કરો પાર્ટી'
    Next Article
    सोना ₹1,095 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹1,307 महंगी होकर ₹2.46 लाख हुई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment