Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    EXCLUSIVE: 10 जून को टूटेगा नेहरू का दशकों पुराना रिकॉर्ड... वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश ने बताई बड़ी वजह

    4 hours from now

    1

    0

    EXCLUSIVE INTERVIEW: 10 जून 2026 भारतीय राजनीति के लिए एक खास तारीख बनने जा रही है. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जो अब तक देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम दर्ज था. रिकॉर्ड है लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का. दरअसल, जवाहरलाल नेहरू ने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 27 मई 1964 तक लगातार इस पद पर रहे. उनका यह कार्यकाल 4398 दिनों का माना जाता है. वहीं नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद संभाला था. अब 10 जून 2026 को उनके लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए 4399 दिन पूरे हो जाएंगे और इसी के साथ वे इस रिकॉर्ड में नेहरू से आगे निकल जाएंगे. इस मुद्दे पर राज्यसभा के उपसभापति और वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हरिवंश ने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत में कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का भी महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश की नीतियां और शासन व्यवस्था उस सोच से प्रभावित रहीं जिसे अक्सर 'नेहरूवियन कंसेंसस' कहा जाता है. उनके मुताबिक 2014 के बाद भारतीय राजनीति और शासन में एक नया दौर शुरू हुआ. बातचीत के दौरान हरिवंश ने नेहरू के कार्यकाल, उनकी नीतियों और उस दौर की चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कई ऐतिहासिक घटनाओं, नेताओं के संस्मरणों और पुस्तकों का हवाला देते हुए कहा कि नेहरू के योगदान के साथ-साथ उनके फैसलों पर गंभीर बहस भी होती रही है. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को एक अलग राजनीतिक और प्रशासनिक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया.
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रिज में भी सूख जा रहे हैं नींबू तो इन टिप्स को करें फॉलो, गर्मी में भी महीनों तक रहेंगे जूसी और फ्रेश
    Next Article
    ऑनलाइन रिजर्वेशन कराते समय अपना आधार और OTP ना करें शेयर, वरना आपका अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment