Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गर्मियों में कैब ड्राइवर AC चलाने से क्यों करते हैं मना? जानिए क्या कहता है कानून और कंपनियों की पॉलिसी

    1 hour ago

    1

    0

    Cab News: आप सभी ने अक्सर नोटिस किया होगा कि गर्मियों के समय में आपका कैब ड्राइवर भी एसी चलाने से मना कर देता है. इसके पीछे बहुत से कैब ड्राइवरों के अलग-अलग कारण होते हैं, जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा कैब ड्राइवर एसी चलाने से मना कर देते हैं. इसी वजह से कई पैसेंजर और ड्राइवरों के बीच विवाद भी छिड़ चुके हैं. आपको ऐसे कई विवादों के बारे में सुनने को मिला होगा, जिनमें पैसेंजर के कहने पर ड्राइवर एसी चलाने से मना कर देते हैं और दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है. ऐसे केस हमें सोशल मीडिया पर अधिक देखने को मिलते हैं और उस पर अलग-अलग प्रकार के लोग अपनी राय भी देते हैं. लोगों के मन में सवाल उठता है कि जब हम ठंडी हवा के लिए कैब बुक कर रहे हैं, तो फिर एसी क्यों नहीं चलाया जा रहा है? ये भी पढ़ें: बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स कैब ड्राइवर को एसी चलाने के लिए कानून क्या कहता है? फिलहाल की बात की जाए तो कानून ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है, जिससे कैब ड्राइवर को एसी चलाना पड़े. मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार भी ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है. ना ही इसे पैसेंजर की सेवा के रूप में अनिवार्य माना गया है और ना ही कानूनी तौर पर ऐसा करना जरूरी है. हालांकि, आपके फायदे के लिए इस बात की जानकारी भी दे दें कि यदि आप एसी कैटेगरी की कैब बुक करते हैं, तो उसी कैटेगरी में एसी का खर्च भी शामिल माना जाता है. कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से हम ड्राइवर से एसी की उम्मीद कर सकते हैं. कंपनियों की पॉलिसी क्या है? OLA / UBER / RAPIDO Policy: Ola और Rapido की पॉलिसी यह कहती है कि अगर आपने एसी वाली कैटेगरी चुनी हुई है, तो ड्राइवर के लिए एसी चलाना अनिवार्य माना जाता है. हालांकि, यह आपकी चुनी हुई कैटेगरी पर भी निर्भर करता है. अगर कैब ड्राइवर मना करे, तो आप शिकायत दर्ज भी कर सकते हैं. वहीं, अगर दूसरी ओर UBER की बात की जाए, तो यहां भी वही नियम लागू होता है कि आपने कौन-सी कैटेगरी चुनी हुई है. शिकायत कैसे करें? अगर आपके सही कैटेगरी चुनने के बाद भी ड्राइवर एसी नहीं चला रहा है, तो आप इस प्रकार शिकायत कर सकते हैं. ऐप में जाकर दिए गए इन ऑप्शन्स पर क्लिक करें: Your Trips Ride History Select Ride Report Issue Driver Behavior इन ऑप्शन्स के जरिए आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं.ये भी पढ़ें: रील्स देखकर पैसे कमाने वाले स्कैम से हो जाएं सावधान, नहीं तो लग सकता है लाखों का चूना ड्राइवर एसी चलाने से मना क्यों करते हैं? ड्राइवर एसी चलाने से अक्सर इसलिए मना करते हैं क्योंकि उनका कहना है कि इससे गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है. अगर उनकी गाड़ी CNG की होती है, तो उसे भरवाने में उनके ज्यादा रुपये खर्च होते हैं. हालांकि, उनका कहना भी एक सीमा तक सही है क्योंकि उनकी सैलरी एक सीमा तक ही सीमित होती है. उनका यह भी कहना है कि छोटे रूट पर एसी चलाना उनके लिए भारी पड़ जाता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए लाभ का दिन, आज नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के संकेत!
    Next Article
    सरकारी योजना का फायदा उठाकर शुरू किया मुर्गी पालन, आज हर महीने हो रही 50-60 हजार रुपये की कमाई

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment