हाईराइज सोसायटी में रहते हैं? आग लगने पर ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही जान लें जरूरी बातें
9 hours ago
Fire Safety Tips: हाल के दिनों में आग लगने की कई घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग और नोएडा की हाईराइज सोसायटियों में सामने आए आग के मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे हादसे यह याद दिलाते हैं कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. अगर आप भी किसी हाईराइज बिल्डिंग या सोसायटी में रहते हैं, तो आग लगने की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके जानना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है. क्या करना चाहिए? अगर आप हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं, तो सबसे पहले वहां मौजूद इमरजेंसी एग्जिट और फायर सीढ़ियों के बारे में अच्छी तरह जान लें. परिवार के सभी सदस्यों, खासकर बच्चों को भी यह पता होना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर किस रास्ते से सुरक्षित बाहर निकला जा सकता है. साथ ही फायर सीढ़ियों और कॉमन एरिया को हमेशा खाली रखना चाहिए. वहां किसी भी तरह का सामान, साइकिल या अन्य वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि आपात स्थिति में यही चीजें बाहर निकलने में रुकावट बन सकती हैं. दो महीने पहले की ट्रेन टिकट बुकिंग कब खुलती है? जान लें सही समय और पूरी डिटेल नीचे उतरने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल न करे आग लगने की स्थिति में कभी भी लिफ्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए. ऐसे समय में बिजली बंद की जा सकती है, जिससे लिफ्ट बीच में रुक सकती है और लोग उसमें फंस सकते हैं. सुरक्षित बाहर निकलने के लिए हमेशा इमरजेंसी सीढ़ियों का सहारा लें. अगर सीढ़ियों या रास्ते में धुआं भर गया हो, तो झुककर या रेंगते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें. ऐसा करने से सांस लेने में आसानी होती है, क्योंकि जमीन के करीब हवा अपेक्षाकृत साफ रहती है. अपने फ्लैट में भी इंतजाम रखे सिर्फ बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर निर्भर रहने के बजाय अपने फ्लैट में भी जरूरी सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए. घर में आग बुझाने वाला यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखें और परिवार के वयस्क सदस्यों को उसके इस्तेमाल की जानकारी दें. इसके अलावा किचन और अन्य जरूरी जगहों पर स्मोक डिटेक्टर या फायर अलार्म लगाना भी फायदेमंद हो सकता है. ये उपकरण धुआं महसूस होते ही चेतावनी दे देते हैं, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सकती है. कई बार शुरुआती कुछ मिनटों में उठाया गया सही कदम बड़े नुकसान को टाल सकता है. कई बार आग लगने की घटनाओं में बालकनी में रखा ज्वलनशील सामान भी बड़ी वजह बन जाता है. इसलिए बालकनी में पुराने कपड़े, प्लास्टिक की चीजें, बेकार सामान या अन्य जल्दी आग पकड़ने वाली वस्तुएं जमा करने से बचें. साफ और व्यवस्थित बालकनी आग के खतरे को कम करने में मदद करती है. इसके साथ ही घर की बिजली व्यवस्था की नियमित जांच करवाना भी जरूरी है. एक ही प्लग या सॉकेट पर जरूरत से ज्यादा भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने से बचें, क्योंकि इससे ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. फिशिंग से लेकर सिम स्वैपिंग तक... डिजिटल बैंकिंग के ये 5 खतरे खाली कर सकते हैं आपका खाता
Click here to Read more