हिमाचल में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर शिकंजा:डिसिप्लिन कमेटी की सख्त हिदायत; राठौर बोले- सख्त कार्रवाई करेगी, नीरज भारती 6 साल को निष्कासित
8 hours ago
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी मीडिया और सोशल मीडिया में एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। डिसिप्लिन कमेटी ने आज इसे लेकर सभी को हिदायत जारी कर दी है। मीटिंग के बाद डिसिप्लिन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम लेगी। राठौर ने कहा- अनुशासनहीनता करने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। यदि कोई नेता सार्वजनिक रूप से पार्टी या उसके नेताओं के खिलाफ बयान देता है अथवा मीडिया में आउटबर्स्ट करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी ने चर्चा के बाद पूर्व विधायक नीरज भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है। बता दें कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर नीरज भारती के तीखे हमलों से पार्टी और सरकार बेकफुट पर आ गई है, क्योंकि नीरज भारती ने सीएम सुक्खू समेत अप्रत्यक्ष रूप से हाईकमान को भी लपेटा है। उन्होंने शिमला से तीन ब्रीफ कैस दिल्ली भेजने की बात कहकर विपक्ष को बड़ा मुद्दा दिया है। इसी तरह, चिट्टा व नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सीएम सुक्खू के नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर तीखे हमले बोले हैं। इससे पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आज डिसिप्लिन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जानें पूरा मामला क्या है..
Click here to Read more
.png)

