Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर शिकंजा:राठौर बोले-डिसिप्लिन कमेटी कार्रवाई करेगी; नीरज भारती 6 साल को निष्कासित

    9 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी मीडिया और सोशल मीडिया में एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। डिसिप्लिन कमेटी ने आज इसे लेकर सभी को हिदायत जारी कर दी है। मीटिंग के बाद डिसिप्लिन कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम लेगी। राठौर ने कहा- अनुशासनहीनता करने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। यदि कोई नेता सार्वजनिक रूप से पार्टी या उसके नेताओं के खिलाफ बयान देता है अथवा मीडिया में आउटबर्स्ट करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी ने चर्चा के बाद पूर्व विधायक नीरज भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है। बता दें कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर नीरज भारती के तीखे हमलों से पार्टी और सरकार बेकफुट पर आ गई है, क्योंकि नीरज भारती ने सीएम सुक्खू समेत अप्रत्यक्ष रूप से हाईकमान को भी लपेटा है। उन्होंने शिमला से तीन ब्रीफ कैस दिल्ली भेजने की बात कहकर विपक्ष को बड़ा मुद्दा दिया है। इसी तरह, चिट्टा व नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सीएम सुक्खू के नशीले पदार्थों के सेवन को लेकर तीखे हमले बोले हैं। इससे पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आज डिसिप्लिन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जानें पूरा मामला क्या है..
    Click here to Read more
    Prev Article
    खान सर कोचिंग विवाद- पटना में छात्रों का प्रदर्शन:ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग; बोले- एक को जेल, दूसरे को बेल क्यों?
    Next Article
    टॉयलेट सीट में कोका कोला डालने से क्या होता है? जानें कैसे करें यूज

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment