Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'

    4 hours from now

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज होने से यूएस-तेहरान शांति समझौते के अधर में लटकने की अटकलें लगाई जाने लगीं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भविष्यवाणी की है कि यूएस कुछ ही हफ्तों के भीतर ईरान पर 'पूर्ण विजय' का ऐलान कर देगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरानी वार्ताकार उनको सबकुछ देने के लिए तैयार हैं. सोमवार (8 जून) को रिपब्लिकन पार्टी की एक ऑनलाइन रैली में उन्होंने कहा, 'यह बहुत जल्द होगा और तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी.' 'तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी' CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने सोमवार (8 जून) शाम को रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और गवर्नर पद की उम्मीदवार पामेला एवेट के लिए आयोजित एक ऑनलाइन रैली में कहा, 'अगले दो हफ्तों में जब हम पूर्ण विजय की घोषणा करेंगे, तब आप सचमुच जीत हासिल कर लेंगे. यह एक 'टोटल विक्ट्री' होगी, यह बहुत जल्द होगा और तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी.' इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं और ईरान-इजरायल के बीच हाल में हुआ संघर्ष न खत्म होने वाला युद्ध नहीं बनेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की मिलिट्री पावर काफी कमजोर हो गई हैं और यह संघर्ष अंतहीन युद्ध नहीं बनेगा. उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका तेहरान के साथ परमाणु समझौते को सुरक्षित करने या सैन्य साधनों के जरिए से अपने टारगेट को हासिल करने के करीब है. ईरान पर यूरोप के प्रतिबंधों का आगाज! होर्मुज में नेविगेशन की आजादी पर खतरे को लेकर की कार्रवाई 'ये अंतहीन युद्ध नहीं' जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका एक और लंबे मिडिल ईस्ट संघर्ष में फंसने के खतरे का सामना कर रहा है, तो ट्रंप ने इस तुलना को खारिज कर दिया और कहा कि ईरान के खिलाफ चलाया गया अभियान इस क्षेत्र में पहले हुए अमेरिकी युद्धों से बहुत अलग है. उन्होंने कहा, 'मुझे ये न खत्म होने वाले युद्ध पसंद नहीं हैं. यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है.' 'ईरान से डील फाइनल होने के करीब' इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर शांति वार्ता फेल हो जाती है तो दोबारा सैन्य कार्रवाई किस आधार पर की जाएगी तो ट्रंप ने कहा, 'मेरी लक्ष्मण रेखा तब होगी जब मुझे लगेगा कि मैं कोई समझौता नहीं कर पाऊंगा या अगर मैं पर्याप्त तेज़ी से समझौता नहीं कर पाऊंगा. राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि बातचीत पूरी के करीब है. ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि हम बहुत करीब हैं, अगर कूटनीति विफल रही, तो हम इसे सैन्य रूप से समाप्त कर देंगे.' ट्रंप का सपना चकनाचूर, H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस वसूलने का फैसला US कोर्ट ने किया रद्द, भारतीयों को फायदा
    Click here to Read more
    Prev Article
    આજનુ પંચાંગ તા.9/06/2026,મંગળવાર
    Next Article
    पाकिस्तान ने कहा- फितना अल-हिंदुस्तान तो भड़का भारत, शहबाज-मुनीर के चेहरे से नोंचा नकाब, कहा- 'इस्लाम के नाम पर...'

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment