Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग, 3 की मौत:5 लोग 90 प्रतिशत झुलसे, SMS में करवाया भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में तीन लोगों की मौत की सूचना है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है। हादसे में 5 मजदूर झुलस गए। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश लोग 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- हादसे में 5 जने गंभीर झुलसने पर SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया है। डेथ को लेकर बाद में कंफर्म कर पाऊंगा। कोई ज्वलनशील होने के कारण आग लगी है। जिससे वहां काम कर रहे लोग झुलस गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:एटमी हथियार 2 साल में 180 से बढ़कर 190 हुए; यह पाकिस्तान से 20 ज्यादा
    Next Article
    Health Tips: આખો દિવસ ACમાં બેસવાથી ત્વચા અને વાળને થાય છે ગંભીર નુકસાન, આ ટિપ્સથી હંમેશા રહેશે ગ્લોઈંગ અને સોફ્ટ!

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment