जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 3 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री
5 hours ago
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 6 मजदूर झुलस गए। मरने वालों में रहीम, रुबीन (15) और अब्दुल वाहिद शामिल है। झुलसे आजीम खान, नासीर खान, समीर खान, बिलाल, अशफाक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश लोग 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है। हादसे से जुड़ी फोटोज… …. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील
Click here to Read more

.png)