Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री

    4 hours ago

    1

    0

    जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए। मरने वालों में रहीम, रुबीन (15), अब्दुल वाहिद शामिल है। एक की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे नासीर खान (23) , समीर खान (30) , बिलाल (30) , आदिब (25) को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है। विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था? विधायक अमीन कागजी ने कहा- रिहायशी इलाके में बारूद का गोदाम होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में है, जो बोल नहीं रहे हैं। फैक्ट्री किसकी है, किसकी नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है। विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं है, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है। अभी मैं यहां से एसएमएस हॉस्पिटल जाऊंगा और हादसे का शिकार हुए लोगों की जानकारी लूंगा। हादसे से जुड़ी फोटोज… …. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील
    Click here to Read more
    Prev Article
    ना डाइट, ना फास्टिंग… सिर्फ 7 दिन का ये देसी डिटॉक्स प्लान बदल देगा शरीर
    Next Article
    1965 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसमें थे लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने, रीमेक निकली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment