Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री

    10 hours ago

    1

    0

    जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में एक बच्चे, दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पटाखा फैक्ट्री आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास थी। मरने वालों में अब्दुल वाहिद (50), राबिल (16), बिलाल खान (30), समीर (20), आजीम खान (18) उर्फ आविद, अशरफ (40) और नासिर खान (25) शामिल हैं। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। आजीम और बिलाल सगे भाई थे l बिलाल आज छोटे भाई आजीम की फैक्ट्री देखने गया था, जहां आजीम काम करता था। वहां बैठकर दोनों बातचीत कर रहे थे। इस दौरान लगी आग में दोनों झुलस गए थे। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया- जहां हादसा हुआ, वो वहां पटाखा रखने का गोदाम था। फैक्ट्री कुछ दूर है। पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिहायशी इलाके में गोदाम अवैध रूप से था। इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। SHO ओमप्रकाश ने बताया- मकान याकूब नाम के व्यक्ति का है। उसने दिल्ली निवासी फिरोज को मकान किराए पर दिया था। वह वसीम नाम के युवक के साथ मिलकर अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित कर रहा था। हादसे से जुड़ी फोटोज… विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था? विधायक अमीन कागजी ने कहा- रिहायशी इलाके में पटाखा फैक्ट्री होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में हैं, जो बोल नहीं रहे हैं। यह किसका है, किसका नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है। विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं हैं, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है। …. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Is Rajinikanth playing a doctor ‘Thalaivar 173’?
    Next Article
    यही था कारगिल का असली टर्निंग पॉइंट, जानें कैसे टोलोलिंग ने कैसे बदल दी पूरे युद्ध की दिशा?

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment