जयपुर- पटाखा गोदाम में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री
12 hours ago
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखों के गोदाम में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अब्दुल वाहिद (50), राबिल, बिलाल खान (30), समीर (20), आजीम खान (18) उर्फ आविद और नासिर खान शामिल हैं। 2 मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। आजीम और बिलाल सगे भाई थे l बिलाल आज छोटे भाई आजीम की फैक्ट्री देखने गया था, जहां आजीम काम करता था। वहां बैठकर दोनों बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हुए विस्फोट में दोनों झुलस गए थे। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखों का गोदाम खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया- जहां हादसा हुआ, वो पटाखे रखने का गोदाम है। इसकी फैक्ट्री कुछ दूर है। पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिहायशी इलाके में गोदाम अवैध रूप से था। इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। SHO ओमप्रकाश ने बताया- मकान याकूब नाम के व्यक्ति का है। उसने दिल्ली निवासी फिरोज को मकान किराए पर दिया था। वह वसीम नाम के युवक के साथ मिलकर अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित कर रहा था। हादसे से जुड़ी फोटोज… विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था? विधायक अमीन कागजी ने कहा- रिहायशी इलाके में बारूद का गोदाम होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में हैं, जो बोल नहीं रहे हैं। यह किसका है, किसका नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है। विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं हैं, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है। …. ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील
Click here to Read more
.png)


