'कुछ फिल्मों की कुंडली होती है...', 'नो एंट्री 2' की देरी पर बोले फिल्ममेकर अनीस बज्मी
3 hours ago
फिल्ममेकर अनीस बज्मी ने आखिरकार 'नो एंट्री 2' को लेकर हो रही देरी और कास्ट में बदलाव की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कहा जा रहा था कि शूटिंग में देरी हो रही है और कुछ कलाकार भी फिल्म से बाहर हो गए हैं. अब अनीस बज्मी ने साफ कर दिया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है और इस पर लगातार काम जारी है. फिल्म पर चल रहा है काम हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनीस बज्मी ने कहा, 'कुछ फिल्मों की कुंडली होती है. मैं मानता हूं कि कुंडली होती है. कभी कोई फिल्म जल्दी बन जाती है, कभी देर से बनती है. लेकिन इंशाअल्लाह, हम सबकी कोशिश है कि यह फिल्म जरूर बने.' उन्होंने आगे बताया कि 'नो एंट्री 2' की कहानी बहुत प्यार और मेहनत से लिखी है. ये उनकी सबसे बेहतरीन लिखी गई फिल्मों में से एक है. फिल्म में थोड़ा समय जरूर लग रहा है, लेकिन ये प्रोजेक्ट पूरी तरह ट्रैक पर है. ये भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं. शुरुआत में फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को लिया गया था. हालांकि बाद में निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि दिलजीत ने डेट्स की समस्या के कारण फिल्म छोड़ दी है. वहीं, वरुण धवन के भी फिल्म से अलग होने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म की नई और फाइनल स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. 2005 में आया थे पहला पार्ट बता दें कि 'नो एंट्री' का पहला पार्ट साल 2005 में रिलीज हुआ था और यह उस समय की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शामिल रही थी. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और आज भी इसे बॉलीवुड की यादगार कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म के पहले पार्ट में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इसके अलावा बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली भी अहम किरदारों में थीं. हालांकि इस पार्ट में पुराने कास्ट नजर नहीं आएंगे. ये भी पढ़ें: पवन सिंह को एमएलसी का टिकट मिलने पर फूले नहीं समा रहे बड़े भाई, बोले- नाम रोशन करेंगे
Click here to Read more


.png)