Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कांग्रेस के विमान को बेंगलुरू जाने की इजाजत नहीं:सज्जन वर्मा बोले-सरकार के इशारे पर चल रहे एयरपोर्ट इंचार्ज; मीनाक्षी के नामांकन पर आपत्ति लगी

    13 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायकों को लेकर बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। पार्टी के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी फ्लाइट को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे। उन्होंने कहा- एयरपोर्ट अथॉरिटी पर मोहन सरकार का दबाव है। उनका कहना है कि आपकी ये फ्लाइट विदेश जा सकती है लेकिन देश के अंदर उड़ान नहीं भर सकती। कितनी मूर्खतापूर्ण बात है कि जो फ्लाइट भोपाल आ सकती है, वो बेंगलुरू नहीं जा सकती। सज्जन ने कहा- हम इसी फ्लाइट से बेंगलुरू जाने की परमिशन लेकर रहेंगे। ये रोक नहीं पाएंगे। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति सज्जन सिंह ने ये भी कहा- हमारी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर बीजेपी के दो-तीन मंत्रियों ने आपत्ति लगा दी है। पीठासीन अधिकारी पर दबाव बना रहे हैं कि इसमें शो-कॉज नोटिस का उल्लेख नहीं है। शो-कॉज नोटिस अलग होता है, एफआईआर या अधिकृत रिपोर्ट अलग होती है। बेवजह परेशान करने के लिए ये लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म पूरी तरह वैलिड है। दरअसल, मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नामांकन भरने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है इसलिए पार्टी अपने सभी 62 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू शिफ्ट कर रही है। इसके लिए स्टार एयरलाइंस का 75 सीटर विमान बुक कराया गया है। ये विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन कुछ विधायकों के साथ उनका परिवार और स्टाफ भी एयरपोर्ट पहुंच गया। ऐसे में 100 से ज्यादा पैसेंजर हो गए। ऐसी स्थिति में सीनियर लीडर्स ने कुछ विधायकों को भोपाल में ही रोकने का फैसला लिया है। इनको शाम 8 बजे दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा जाएगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को 4-5 विधायकों के साथ बेंगलुरू जाएंगे। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ChudTheBuilder Arrest Update: YouTuber Claims He’s Being Denied A Bible While Awaiting Trial
    Next Article
    बजाज फिनसर्व के बोर्ड से इस्तीफा देंगे राजीव बजाज:ऑटो बिजनेस पर फोकस करने के लिए फैसला किया; 31 जुलाई को एजीएम के बाद पद छोड़ेंगे

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment