कांग्रेस के विमान को उड़ने की इजाजत मिली:38 विधायकों के साथ 72 लोग बेंगलुरू जाएंगे; मीनाक्षी के नामांकन पर आपत्ति लगी
15 hours ago
मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायकों को लेकर बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। पार्टी के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी फ्लाइट को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे। उन्होंने कहा- एयरपोर्ट अथॉरिटी पर मोहन सरकार का दबाव है। उनका कहना है कि आपकी ये फ्लाइट विदेश जा सकती है लेकिन देश के अंदर उड़ान नहीं भर सकती। कितनी मूर्खतापूर्ण बात है कि जो फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आ सकती है, वो बेंगलुरू नहीं जा सकती। सज्जन ने कहा- हम इसी फ्लाइट से बेंगलुरू जाने की परमिशन लेकर रहेंगे। ये रोक नहीं पाएंगे। BJP ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति लगाई सज्जन सिंह ने ये भी कहा- हमारी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर बीजेपी के दो-तीन मंत्रियों ने बेवजह आपत्ति लगा दी है। वे पीठासीन अधिकारी पर दबाव बना रहे हैं कि इसमें शो-कॉज नोटिस का उल्लेख नहीं है। शो-कॉज नोटिस अलग होता है, एफआईआर या अधिकृत रिपोर्ट अलग होती है। बेवजह परेशान करने के लिए ये लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म पूरी तरह वैलिड है। मैं मोहन यादव से अनुरोध करता हूं कि बड़ा मन रखो। आपके राज्यसभा में जाने वाले दो लोग हैं। हमारा एक ही कैंडिडेट है। संविधान का उल्लंघन मत करो। 75 सीटर फ्लाइट, विधायकों के साथ 100 से ज्यादा लोग पहुंचे दरअसल, मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नामांकन भरने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है इसलिए पार्टी अपने सभी 62 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू शिफ्ट कर रही है। इसके लिए स्टार एयरलाइंस का 75 सीटर विमान बुक कराया गया है। ये विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन कुछ विधायकों के साथ उनका परिवार और स्टाफ भी एयरपोर्ट पहुंच गया। ऐसे में 100 से ज्यादा पैसेंजर हो गए। ऐसी स्थिति में सीनियर लीडर्स ने कुछ विधायकों को भोपाल में ही रोकने का फैसला लिया है। इनको शाम 8 बजे दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा जाएगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को 4-5 विधायकों के साथ बेंगलुरू जाएंगे। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

.png)
