Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LPG cylinder Pipe: यूं ही नहीं नारंगी रंग का होता है गैस सिलेंडर का पाइप, पूरे किचन की करता है सुरक्षा

    2 hours ago

    1

    0

    LPG Cylinder Orange Pipe: लगभग हर भारतीय घर में रोजाना खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर या पाइपलाइन वाली गैस का इस्तेमाल होता है. वैसे तो सही तरीके से इस्तेमाल करने पर गैस सुरक्षित होती है, लेकिन इससे जुड़े सामान, खासकर गैस होज और पाइप- सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम हो सकते हैं. कई लोगों ने देखा होगा कि ज्यादातर LPG कनेक्शन में नारंगी रंग के पाइप का इस्तेमाल होता है, जबकि बाजार में हरे और ट्रांसपरेंट या पारदर्शी पाइप भी मिलते हैं. लेकिन क्या ये रंग असल में सुरक्षा या क्वालिटी के बारे में बताते हैं? आइए जानते हैं. नारंगी ही क्यों एलपीजी पाइप? नारंगी रंग के एलपीजी पाइपों को 'Suraksha LPG Hose' कहा जाता है. इसके नारंगी होने के भी कई कारण हैं:- नारंगी रंग को 'हाई-विजिबिलिटी' वाला रंग माना जाता है, जो अंधेरे में भी आसानी से दिख जाता है. किचन में अगर लाइट नहीं भी जली हो तो भी कोने में रखा नारंगी रंग की पाइप के साथ वाला एलपीजी सिलेंडर दिख जाता है. साधारण पाइप के उलट इन नारंगी पाइपों में तीन लेयर्स होते हैं. अंदर की परत गैस-प्रतिरोधी होती है, बीच में स्टील के तार का जाल होता है, जो इसे चूहों के काटने से बचात है और बाहरी नारंगी परत आग प्रतिरोधी होती है. LPG गैस पाइप चुनते समय एक्सपर्ट्स रंग के बजाय सुरक्षा सर्टिफिकेशन पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. भारत में BIS मानकों के तहत बनने वाले असली सुरक्षा पाइप केवल इसी खास नारंगी रंग में आते हैं, जो रसोई के उच्च तापमान और गैस के दबाव को झेल सकता है. क्या पारदर्शी पाइप एलपीजी के लिए सेफ? ट्रांसपरेंट या पारदर्शी पाइप का इस्तेमाल आमतौर पर पानी, हवा या कम दबाव वाले कामों के लिए किया जाता है क्योंकि इनसे होज के अंदर देखा जा सकता है. जब तक किसी पारदर्शी पाइप पर साफ तौर पर लेबल न लगा हो और वह LPG सर्विस के लिए सर्टिफाइड न हो, तब तक उसका इस्तेमाल गैस कनेक्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए. इनका इस्तेमाल करना सीधे तौर पर हादसे को बुलावा देना है. दरअसल, एलपीजी गैस में मौजूद प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे ही लिक्विड केमिकल साधारण प्लास्टिक या पारदर्शी पीवीसी पाइन के संपर्क में आते हैं, तो उसे अंदर से सख्त बना देते हैं. इससे पाइप में जल्दी क्रैक आ जाते हैं और इससे गैस लीक होने का खतरा बना रहता है. इन्हें चूहे भी आसानी से कुतर सकते हैं. ये पाइप आग प्रतिरोधी नहीं होते हैं इसलिए जरा सी आंच लगने पर तुरंत पिघल जाते हैं. ये भी पढ़ें: LPG Price Today: आज कितनी है 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत? कमर्शियल सिलेंडर का भी चेक करें रेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    Property Tips: प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं? डील से पहले चेक करें ये 10 बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
    Next Article
    PPF Scheme: सिर्फ ₹1.5 लाख सालाना निवेश से बन सकते हैं करोड़पति, जानिए पूरा कैलकुलेशन

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment