मीनाक्षी के राज्यसभा नामांकन पर भाजपा की आपत्ति:तेलंगाना में दर्ज केस छिपाने का आरोप; 38 कांग्रेस विधायकों के साथ 75 लोग जा रहे बेंगलुरू
14 hours ago
बीजेपी ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर आपत्ति लगाई है। बीजेपी नेताओं ने रिटर्निंग अफसर के सामने आरोप लगाया कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की एक कोर्ट में चल रहे मामले की जानकारी छिपाई है। उनका नामांकन पत्र निरस्त किया जाए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की आपत्ति को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, बल्कि उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है। नारेबाजी और शोर शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की। इस पर उनकी पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हो गई। करीब दो घंटे बाद कांग्रेस के विमान को उड़ने की इजाजत मिली उधर, करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान के लिए परमिशन मिल गई है। इसमें 38 विधायकों के साथ कुल 75 लोग बेंगलुरू जा रहे हैं। 22 विधायक रात साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से निकलेंगे। इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान को उड़ने की परमिशन देने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि फ्लाइट को देश में उड़ने की अनुमति नहीं है। इस पर पार्टी के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था- सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी फ्लाइट को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे। उन्होंने कहा था- एयरपोर्ट अथॉरिटी पर मोहन सरकार का दबाव है। उनका कहना है कि आपकी ये फ्लाइट विदेश जा सकती है लेकिन देश के अंदर उड़ान नहीं भर सकती। कितनी मूर्खतापूर्ण बात है कि जो फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आ सकती है, वो बेंगलुरू नहीं जा सकती। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
