मीनाक्षी के राज्यसभा नामांकन पर थोड़ी देर में फैसला:बीजेपी ने तेलंगाना में दर्ज केस छिपाने का आरोप लगाया; कांग्रेस बोली- केवल नोटिस दिया
15 hours ago
राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को बड़े घटनाक्रम सामने आए। कांग्रेस अपने सदस्यों की बाड़ाबंदी करते हुए 38 विधायकों समेत 75 लोगों को चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरू भेज रही है। दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज करा दी है। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है। नामांकन की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी। नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। दो घंटे के बाद मिली फ्लाइट को परमिशन उधर, करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस की चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान के लिए परमिशन मिली। इसमें 38 विधायकों के साथ 75 लोग हैं। 22 विधायक रात साढ़े 8 बजे की फ्लाइट से निकलेंगे। इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान को उड़ने की परमिशन देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि फ्लाइट को देश में उड़ने की अनुमति नहीं है। इस पर पार्टी के सीनियर लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था- सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी फ्लाइट को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे। उन्होंने कहा था- एयरपोर्ट अथॉरिटी पर मोहन सरकार का दबाव है। उनका कहना है कि आपकी ये फ्लाइट विदेश जा सकती है लेकिन देश के अंदर उड़ान नहीं भर सकती। कितनी मूर्खतापूर्ण बात है कि जो फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आ सकती है, वो बेंगलुरू नहीं जा सकती। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
.png)

