Nehru Era vs PM Modi: 10 साल में बिछ गया सड़कों का ऐसा मायाजाल...आंकड़े देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे
4 hours from now
Modi government infrastructure achievements: 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार निर्वाचित पीएम के रूप में जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन किसी भी दौर की असली पहचान राजनीतिक उपलब्धियों से ज्यादा उस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से होती है जो देश को रफ्तार देता है. जहां आजादी के बाद के शुरुआती एक दशक (1951-1961) के नेहरू एरा में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में केवल 3,987 किलोमीटर का इजाफा हुआ था, वहीं मोदी सरकार के दावों के मुताबिक पिछले एक दशक (2014-2024) में यह नेटवर्क 91,287 किलोमीटर से तेजी से बढ़कर 1,46,195 किलोमीटर तक पहुंच गया है. एक दशक के भीतर 54,908 किलोमीटर से ज्यादा के नए नेशनल हाईवे जोड़कर देश की कनेक्टिविटी को न सिर्फ नई रफ्तार दी गई है, बल्कि एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार और सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों तक ऑल-वेदर सड़कों के निर्माण से लॉजिस्टिक्स लागत को कम करके उद्योगों और व्यापार को भी मजबूती दी जा रही है. कुल मिलाकर, सड़कों और आर्थिक गलियारों का यह अभूतपूर्व विस्तार सिर्फ निर्माण की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस बदलते और तेज रफ्तार नए भारत की तस्वीर है जो बेहतरीन कनेक्टिविटी के सहारे आर्थिक तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.
Click here to Read more
.png)
