PPF Scheme: सिर्फ ₹1.5 लाख सालाना निवेश से बन सकते हैं करोड़पति, जानिए पूरा कैलकुलेशन
12 hours ago
Post Office Scheme: सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं आपके बेहद ही काम आ सकती हैं. इनमें से एक प्रमुख योजना लोक भविष्य निधि यानी (पीपीएफ) है, जो निवेशकों को करोड़पति बनने का सुनहरा मौका दे रही है. वहीं, इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की तरफ से ही दी जाती है. क्या है इस योजना के तीन बड़े फायदे? इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सालाना डेढ़ लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स की धारा 80 के तहत टैक्स में कटौती का फायदा देखने को मिलता है. दूसरा, इन स्कीम में मिलने वाला सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है. तीसरा और आखिरी फायदा, समय पूरा होते ही मिलने वाली कुल राशि पर भी किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगाया जाता है. ये भी पढ़ें: ITR Filing 2026: पिछले साल ही बदली है नौकरी? ITR के भरने होंगे 2 फार्म, जानें क्या है नया नियम योजना पर कितने प्रतिशत दिया जा रहा है ब्याज? जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में इस योजना पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है. लेकिन, ब्याज का हिसाब महीने की 5 तारीख से लेकर आखिरी तारीख के बीच जमा न्यूनतम राशि के आधार पर ही किया जाता है. इसलिए, अगर आप हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच पैसा जमा करते हैं, तो आपको उसी महीने से ब्याज का फायदा मिलना शुरू हो जाता है. 25 साल में आप कैसे बन सकते हैं करोड़पति? इतना ही नहीं, यह योजना 15 साल तक की है. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रहे कि इस स्कीम को 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा, योजना में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये सालाना आप बिना किसी परेशानी के आसानी से निवेश कर सकते हैं. अगर आप 15 साल तक लगातार इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपकी जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज के साथ एक बड़ा फंड भी तैयार हो सकता है. ये भी पढ़ें: Traffic Police: इस राज्य की पुलिस की अनूठी पहल, अब भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देगी 'कूलिंग जैकेट' इसे 5 साल और बढ़ाने पर कुल फंड 66.58 लाख रुपये हो जाता है, जिसमें 36.58 लाख रुपये सिर्फ ब्याज का ही होता है. तो वहीं, दो बार समय सीमा को बढ़ाने पर आपका कुल निवेश 37.50 लाख रुपये होगा, जबकि इस पर मिलने वाला ब्याज 65.58 लाख रुपये तक हो जाएगा. यानी, इस तरह 15 साल पूरे होने पर आपके पास 1.03 करोड़ रुपये से ज्यादा का बड़ा फंड आसानी से तैयार हो जाएगा.
Click here to Read more