राहत फतेह अली खान की मखमली आवाज, प्रीतम का जादुई संगीत, 17 साल बाद भी रूह को सुकून देता है सूफियाना गाना
4 hours from now
नई दिल्ली. साल 2009 में रिलीज हुई लव आज कल के गाने बहुत पॉपुलर हुए थे. उनमें से एक 'आज दिन चढ़ेया' हर किसी के दिल के करीब है. फिल्म में यह गाना वीर सिंह (सैफ अली खान) और हरलीन कौर (गिसेली मोन्टेरो) की पुरानी, मासूम और वफादार प्रेम कहानी पर फिल्माया गया है. बिना कुछ कहे, सिर्फ नजरों से प्यार का इजहार करने वाली इस जोड़ी की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था. इस गाने की असली ताकत इसकी सादगी और सूफियाना अंदाज है। इसे राहत फतेह अली खान ने अपनी जादुई और मखमली आवाज से सजाया है। जब वे गाते हैं 'रब्बा मेरे दिन ये ना ढले..', तो सुनने वाले का दिल भर आता है. संगीतकार प्रीतम का कंपोजिशन बेहद शांत और सुकून देने वाला है, वहीं मशहूर गीतकार इरशाद कामिल के लिखे बोल सीधे रूह में उतर जाते हैं.
Click here to Read more