Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    रोहतक-10 दुकानों में आग, 4 के जिंदा जलने का अंदेशा:रोते-बिलखते रहे दुकानदार, एक बोला- बेटा गायब है, अंदर ले जाकर तसल्ली करवा दो

    6 hours ago

    1

    0

    रोहतक में मंगलवार दोपहर डी-पार्क के पास स्थित स्थित एक जूते के शोरूम में AC का कंप्रेसर फटने के बाद अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में आसपास की 9 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। रोहतक के अलावा बहादुरगढ़, जींद, भिवानी, झज्जर और गोहाना से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। अभी तक 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। चार लोगों के जिंदा जलने की आंशका है। एक को PGI ले जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। NDRF की टीम भी मौके पर तैनात है। आग की वजह से अभी टीम दुकानों के अंदर नहीं गई। मौके पर DC सचिन गुप्ता, SP गौरव राजपुरोहित और IG सिमरदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी से करीब 50 मीटर दूरी पर हुई। आसपास के एरिया को खाली कराया गया है। घटना के बाद कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने SP से बात की। इस दौरान एक दुकानदार दीपेंद्र हुड्‌डा के गले लगकर रोने लगा। उसने कहा कि मेरा बेटा गायब है। पुलिस वाले अंदर नहीं जाने दे रहे। एक बार अंदर ले जाकर तसल्ली करवा दो वह अंदर तो नहीं फंसा हुआ। दुकानों में आग की तस्वीरें… आग को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया…. दोपहर डेढ़ बजे AC का कंप्रेसर फटा मौके पर मौजूद लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आग सबसे पहले मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रोहतक शूज नाम के शोरूम में लगी थी। यहां AC का कंप्रेसर फटा था। उस समय दुकान के अंदर कुछ कस्टमर भी मौजूद थे। कंप्रेसर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए। आग लगते ही दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दोपहर 2 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई प्रत्यक्षदर्शियों ने आगे बताया- आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब 2 बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के बाद पास के कपड़ा दुकानदार भी अलर्ट हो गए। उन्होंने तुरंत अपना-अपना सामान इकट्‌ठा कर दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया। एक दुकानदार को PGI लेकर गए वहां मौजूद लोगों ने यह भी बताया- आग में झुलसे एक दुकानदार सौरभ को PGI ले जाया गया था। बताया गया है कि इनकी मौत हो चुकी है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। तीन और युवकों के अंदर फंसे होने की आशंका है। दीपेंद्र बोले- फायर ब्रिगेड के देरी से आने की जांच हो सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा- 10 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। दुकानदारों ने उन्हें बताया कि SP साहब समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन फायर ब्रिगेड देरी से आई। शुरू में एक ही गाड़ी आई। अगर कई गाड़ियां आती तो नुकसान कम होता। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। DC साहब ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी। हुड्‌डा ने आगे कहा- हम दुकानदारों के साथ हैं। इन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। 4 लोगों का अभी पता नहीं चला है। एक 24 साल का युवक बाहर निकल रहा था। तभी एक होर्डिंग गिर गया और वह अंदर चला गया। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। आग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून ने 16 राज्य कवर किए, कल मुंबई पहुंचेगा:यूपी के उन्नाव में पेड़ उखड़े, कर्नाटक में गाड़ियां बहीं; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
    Next Article
    Best Tourist Spot: बोकारो का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, गर्मियों में ठंडी हवाओं के बीच लें बोटिंग का मजा, स्टूडेंट्स को 50% छूट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment