सीईओ के एआई क्लोन दे रहे कर्मचारियों के जवाब:कर्मचारियों और क्लाइंट से बात करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं
5 hours ago
कई कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी अब कर्मचारियों के सवालों के जवाब देने के लिए एआई एजेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि किसी अधिकारी के पास समय नहीं है तो कर्मचारी उसके एआई क्लोन से बातचीत कर सकते हैं। स्टेबलकॉइन कंपनी सर्किल के सीईओ जेरेमी अलेयर ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू, लेखों और आंतरिक बातचीत के आधार पर एक एआई एजेंट तैयार किया है। यह एजेंट उनकी तरह सोचता और लिखता है। अलेयर इसे "जेरेमी अलेयर स्किल''कहते हैं। शुरुआत में यह दस्तावेजों के मसौदे तैयार करने में मदद करता था, लेकिन वे उससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कंपनी के एक हजार से अधिक कर्मचारियों से बातचीत करने की जिम्मेदारी उसे सौंप दी है। कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिव कोच अपने कुछ क्लाइंट्स को एआई जुड़वां के पास भेज रहे हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कुछ प्रोफेसरों ने अपने एआई संस्करणों को सिलेबस और आफिशियल कामों में शामिल कर लिया है। कई कंपनियां दूसरे देशों के कर्मचारियों को उनकी भाषा में संबोधित करने के लिए एआई अवतारों का उपयोग कर रही हैं। डेल्फी, हेजेन और सिंथेसिया जैसे स्टार्टअप किसी व्यक्ति के कंटेंट, आवाज और शैली के आधार पर उसके डिजिटल संस्करण बना रहे हैं। पिछले साल करीब 150 करोड़ रुपए की फंडिंग जुटाने वाली डेल्फी के सीईओ दारालेदजेवर्दियन के अनुसार यह किसी व्यक्ति के दिमाग की नई तरह की डिजिटल कलाकृति है। कुछ नई कंपनियां क्लोनिंग की इस विशेषज्ञता में मुनाफा देख रही हैं। एक अन्य स्टार्टअप सेंसे कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों के एआई वर्जन बनाकर उनके ज्ञान का उपयोग कर रही है। प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर चर्चित पॉडकास्ट चलाने वाले लेनी रैचिट्स्की का एआई चैटबॉट "लेनीबॉट'' रोजाना करीब 100 बार बातचीत करता है। वहीं आईएचएल ग्रुप के प्रेसिडेंट ग्रेग बुजेक ने जनवरी में "आस्क ग्रेग एआई'' लॉन्च किया, जो 30 डॉलर मासिक शुल्क पर रिसर्च से जुड़े सवालों के जवाब देता है। हालांकि कई अधिकारियों का अनुभव है कि लोग कई बार सीधे व्यक्ति से बातचीत करना पसंद करते हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में भी उपयोग हो रहा अप्रैल में लॉन्च फाउंड्री नामक ऑनलाइन कैम्प में प्रोफेसरों के चैट और वीडियो अवतारों का इस्तेमाल कर रहा है। छात्र, कस्टमर और वेंचर कैपिटलिस्ट से भी एआई वीडियो अवतारों के द्वारा संवाद करा सकते हैं।एआई अवतार अपनी विशेषज्ञता और हार्वर्ड की रिसर्च के आधार पर सलाह देते हैं।
Click here to Read more
.png)