सिर्फ 1 महीने में क्रैक करें असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम! टॉपर ने बताए सीक्रेट टिप्स
4 hours from now
Assistant Professor Exam 2026: मध्य प्रदेश में जुलाई से असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. अभी अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए लगभग एक महीना बचा है. ऐसे में चयनित उम्मीदवार कौमुदी चौरसिया ने सफलता के लिए जरूरी टिप्स साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और पिछले साल के प्रश्नपत्रों को देखना बहुत जरुरी है. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जनरल एप्टीट्यूड और विषय आधारित दो पेपर होते हैं, जिनके आधार पर मेरिट तैयार की जाती है और फिर इंटरव्यू लिया जाता है.कौमुदी के अनुसार सफलता के लिए स्मार्ट स्टडी प्लान, MP GK और करंट अफेयर्स की तैयारी और ऑनलाइन उपलब्ध फ्री कंटेंट का सही उपयोग है. वीडियो में देखिए परीक्षा पास करने की पूरी रणनीति और खास टिप्स...
Click here to Read more