सिर्फ 20 दिन मिलता है ये खास फल, स्वाद ऐसा कि नाशपाती भी पड़ जाए फीकी; डायबिटीज में बेहद फायदेमंद
4 hours from now
Benefits of Babbugosa Fruit: करौली के बाजारों में इन दिनों बब्बूगोसा नाम का अनोखा फल लोगों को आकर्षित कर रहा है. देखने में नाशपाती जैसा यह फल स्वाद में मीठा, रसीला और बेहद खास माना जाता है. स्थानीय बाजार में इसे 'नग' और 'बब्बूगोसा' नाम से बेचा जाता है. इसकी उपलब्धता केवल 15 से 20 दिनों तक रहती है, इसलिए लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पैदा होने वाला यह फल जयपुर की मुहाना मंडी के जरिए करौली पहुंचता है. इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं. यह फल रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में भी सहायक माना जाता है.
Click here to Read more
.jpeg)