सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल
3 hours ago
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने बताया कि मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। सिराज के वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत यह एहतियाती कदम उठाया गया है। बोर्ड ने कहा- सिराज को रिकवरी के लिए टाइम देना जरुरी बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘लंबे इंटरनेशनल से पहले सिराज को पर्याप्त रिकवरी टाइम देना जरूरी है। सिराज हाल के महीनों में भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में रहे हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। सिराज की जगह शामिल प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 11 की इकोनॉमी से रन देते हुए 8 विकेट लिए हैं। श्रेयस कप्तान बने, वैभव पहली बार नेशनल टीम में BCCI ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। वे सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्ट हुए सबसे युवा भारतीय बने। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी:ब्रांड वैल्यू ₹3542 करोड़; शाहरुख दूसरे, प्रियंका तीसरे और अमिताभ 7वें नंबर पर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल पर्सनैलिटी की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान दूसरे और प्रियंका चोपड़ा जोनस तीसरे पायदान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more
.jpeg)

.png)