सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:74,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
2 hours ago
शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक (0.50%) की तेजी के साथ 74,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंकों (0.50%) की तेजी है, ये 23,259 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में निफ्टी ऑटो और रियल्टी में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 8 जून को 5,556 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी यानी 8 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 73,524 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों की गिरावट रही थी, ये 23,123 पर बंद हुआ था।
Click here to Read more

.png)