Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    शिमला इंटरनेशनल समर फेस्टिवल-2026 में झूमे टूरिस्ट और लोकल:320 आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर ने डाली 'महानाटी', सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड सिंगर ज्योतिका की प्रस्तुति

    2 hours ago

    1

    0

    शिमला के रिज पर ‘इंटरनेशनल समर फेस्टिवल-2026’ का आगाज हो गया है। सांस्कृतिक संध्या से पहले आज (मंगलवार को) मॉल रोड ‘भव्य महानाटी’ ने टूरिस्ट और लोकल लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। महानाटी में 320 आंगनबाड़ी वर्करों और आंगनबाड़ी हेल्परों ने भाग लिया और हिमाचली लोकसंस्कृति की शानदार झलक पेश की। पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा दाठू और रेजटा पहनकर पहुंची महिलाओं ने लोकधुनों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। महानाटी के दौरान पूरा रिज मैदान और मॉल रोड स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में पर्यटक भी नाटी की धुनों पर झूमते और नृत्य का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान पर्यटकों ने कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो भी अपने कैमरों में कैद किए। आज बॉलीवुड गायिका ज्योतिका की प्रस्तुति समर फेस्टिवल में अगले चार दिन तक देश व प्रदेश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आज शाम को बॉलीवुड गायिका ज्योतिका लोगों का मनोरंजन करेंगी। कल (10 जून) हिमाचल के लोकप्रिय लोकगायक और नाटी किंग कुलदीप शर्मा दर्शकों को अपनी लोकधुनों पर नचाएंगे। 11 जून को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और 12 जून को पंजाबी गायकों जस्सी गिल और बब्बल राय के कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा। रिज पर सांस्कृतिक संध्या में लोकल समेत टूरिस्ट रात 10 बजे तक थिरक सकेंगे। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों की भरमार समर फेस्टिवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं और विशेष आयोजन भी किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, वॉइस ऑफ माउंटेंस, फैशन शो, डॉग शो, बेबी शो, कवि गोष्ठी, मुशायरा, रंगमंच उत्सव और फिल्म फेस्टिवल प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, कला प्रदर्शनियां और विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे महोत्सव में आने वाले लोगों को विविध अनुभव प्राप्त होंगे। लेडीज पार्क में सजेगा ‘शिमला स्वाद महोत्सव’ खानपान के शौकीनों के लिए लेडीज पार्क में विशेष ‘शिमला स्वाद महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। यहां हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ देशभर के लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए हैं। पर्यटक और स्थानीय लोग हिमाचली धाम, पहाड़ी व्यंजनों, स्थानीय उत्पादों और विभिन्न फास्ट फूड का स्वाद एक ही स्थान पर आनंद ले रहे हैं। युवाओं और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण युवाओं के लिए वॉइस ऑफ शिमला और फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र है, वहीं बच्चों के लिए भी कई मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।रिज, मॉल रोड और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। समर फेस्टिवल में डांस और इसे देखने उमड़ी भीड़ की PHOTOS…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘Saare Saanp Paal Rakhe Hai’: Salman Khan Fans Question Mahesh Manjrekar’s Loyalty After His Photo With ‘Kala Hiran’ Maker Goes Viral
    Next Article
    मनोज वाजपेयी की गर्वनर 12 जून को होगी रिलीज:किरदार के परिवार से नहीं मिले मनोज, स्क्रिप्ट और मजबूत रिसर्च के सहारे बने ‘गवर्नर’

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment