Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    शतक और 5 विकेट… वनडे इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया है यह कारनामा, लिस्ट में कोई भारतीय शामिल नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की अहमियत हमेशा सबसे ज्यादा रही है. जो खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, उन्हें किसी भी टीम की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है. वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई महान ऑलराउंडर हुए, लेकिन सिर्फ चार खिलाड़ी ही ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही मैच में शतक जड़ने के साथ-साथ पांच विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) इस सूची में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स का है. उन्होंने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी. रिचर्ड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में 119 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए अपनी ऑफ स्पिन से 10 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वह वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ नॉटिंघम में यह उपलब्धि हासिल की थी. कॉलिंगवुड ने पहले शानदार 112 रन बनाए और अपनी टीम को 391 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने 31 रन देकर 6 विकेट झटके. उनके हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने मुकाबला 168 रन से अपने नाम किया. रोहन मुस्तफा (यूएई) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्व कप्तान रोहन मुस्तफा ने 2017 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अबू धाबी में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया. मुस्तफा ने ओपनिंग करते हुए 109 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और केवल 25 रन खर्च कर 5 विकेट हासिल किए. उनके ऑलराउंड खेल ने यूएई को यादगार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें- महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी बास डी लीडे (नीदरलैंड) नीदरलैंड के स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे ने 2023 विश्व कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड के खिलाफ यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की. बुलावायो में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 52 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 92 गेंदों में 123 रन की शानदार पारी खेली. उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड ने मैच जीतने के साथ 2023 वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया. डी लीडे वनडे में एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने. यह भी पढ़ें- T20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर के सामने होंगी 3 बड़ी चुनौतियां, आसान नहीं है राह भारतीय खिलाड़ी अब तक नहीं कर सके कारनामादिलचस्प बात यह है कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने का यह दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है. विश्व क्रिकेट में अब तक सिर्फ चार खिलाड़ियों ने ही इस अनोखी उपलब्धि को हासिल किया है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vaibhav Sooryavanshi Diet Plan: आईसक्रीम-मिठाई के शौकीन, चिकन-मटन के दीवाने, वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान देखकर उड़ जाएंगे होश
    Next Article
    टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले बल्लेबाज कौन? लिस्ट में कितने भारतीय देखिए

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment