Success Story: हैदराबाद की नौकरी छोड़ गांव लौटे शिवम, शुरू किया डेयरी बिजनेस, अब कमा रहे लाखों रुपये
4 hours from now
Success Story: सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शिवम शुक्ला ने निजी कंपनी की नौकरी छोड़ पशुपालन को अपनाया और आज उसी के जरिए सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. उनकी सफलता अब इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणा बनती जा रही है. दरअसल, शिवम शुक्ला हैदराबाद की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे. अच्छी नौकरी होने के बावजूद उनका मन वहां नहीं लगा और उन्होंने घर लौटने का फैसला किया. गांव वापस आने के बाद उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी. इसी दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र गौतम से संपर्क किया और प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की मदद से डेयरी व्यवसाय शुरू कर दिया था. शुरुआत में उन्होंने तीन गायों से काम शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे मेहनत और सही मार्गदर्शन के दम पर उनका डेयरी व्यवसाय बढ़ता चला गया. वर्तमान में उनके पास कुल 2 गाय और 5 भैंस हैं. इन पशुओं से वह रोजाना लगभग 40 से 45 लीटर दूध का उत्पादन कर रहे हैं. शिवम शुक्ला ने बताया कि पशुपालन के जरिए उन्हें सालाना 5 से 6 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
Click here to Read more
.png)
