Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्राई सीरीज- इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया:गायकवाड का शतक, भारत के चार बॉलर्स को 2-2 विकेट

    17 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 48 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। गायकवाड ने शतक लगाया, तिलक की फिफ्टी दांबुला स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया। IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। श्रीलंकाई टीम की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट झटके। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Son unlike father': Nitish Kumar’s son Nishant studied engineering but never graduated, MLC affidavit shows
    Next Article
    अमेरिका ने ओमान तट के पास क्रैश हुए सैन्य हेलीकॉप्टर के बारे में दिया अपडेट

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment