Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्राई सीरीज- श्रीलंका-ए के टॉप-3 बैटर्स आउट:विपराज ने नुवानिदु को स्टंपिंग कराया; इंडिया-ए ने 278 रन का टारगेट दिया

    14 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए को जीत के लिए 278 रन का टारगेट दिया है। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 23.4 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। 22वें ओवर की चौथी बॉल पर विपराज निगम ने नुवानिदु फर्नांडो को विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों स्टंपिंग कराया। आयुष बडोनी ने निरोशन डिकवेला (47 रन) और अविष्का फर्नांडो (45 रन) को कैच आउट कराया। गायकवाड ने शतक लगाया, तिलक की फिफ्टी दांबुला स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन का योगदान दिया। IPL-2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके। श्रीलंकाई टीम की ओर से मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट झटके। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Who Is Shafeeq Ur Rahman? All About Indian Fashion Entrepreneur Making His Hollywood Debut with 'The Empty Address'
    Next Article
    गोबर की खाद से उगा रहीं जैविक सब्जियां, किचन गार्डन से हर महीने हो रही अच्छी कमाई, पढ़िए विमला की कहानी

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment