ट्रम्प का दावा-ईरान ने होर्मुज के पास अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराया:इसका जवाब जरूर देंगे; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- ईरान जंग नहीं चाहता
18 hours ago
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला समझौता अमेरिकी जनता के लिए बड़ी जीत होगी, चाहे इजराइल को यह पसंद आए या नहीं। वेंस ने दोहराया कि इस मामले में अमेरिका अपना हित सबसे पहले रखेगा, चाहे इजराइल इस समझौते का समर्थन करे या नहीं। फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि अमेरिका और इजराइल कई मुद्दों पर साथ हैं, लेकिन हर मामले में दोनों की राय एक जैसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अमेरिका का सबसे बड़ा मकसद यह है कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके। वेंस ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रम्प की लीडरशिप में ऐसा समझौता तैयार किया जा रहा है जो 2015 में बराक ओबामा के समय हुए समझौते से ज्यादा मजबूत होगा। उनके मुताबिक नए समझौते में सख्त जांच होगी, जिससे यह देखा जाएगा कि ईरान अपने वादे निभा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी बात पर सिर्फ भरोसा नहीं करेगा, बल्कि हर दावे की जांच करेगा। इसी वजह से नए समझौते में निगरानी पर खास जोर दिया गया है। वेंस ने यह भी कहा कि उनके हिसाब से ईरान अब युद्ध जारी नहीं रखना चाहता और बातचीत के जरिए समाधान चाहता है। इसलिए वह अमेरिका के सामने नए प्रस्ताव रख रहा है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद ईरान ने इजराइल पर 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाब में इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले किए। 2. भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी: बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर भारतीयों से ईरान की यात्रा टालने और वहां मौजूद लोगों से जल्द देश छोड़ने को कहा। 3. हूती विद्रोहियों ने रेड सी में इजराइली जहाजों की नाकाबंदी का ऐलान किया: यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी। इससे वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। 4. ईरान-इजराइल टकराव से तेल 3% से ज्यादा महंगा: तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 96.75 डॉलर प्रति बैरल और WTI 93.89 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। बाजार को होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने का डर है। 5. ट्रम्प-नेतन्याहू में मतभेद की खबरें: रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प ने नेतन्याहू से ईरान पर पलटवार न करने को कहा। अमेरिकी और इजराइली रुख में मतभेद की चर्चाएं तेज हुईं, जबकि ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ जो भी डील होगी, नेतन्याहू को माननी पड़ेगी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

.png)