विमान 75 सीटर, विधायकों के साथ 100 से ज्यादा लोग:कांग्रेस आलाकमान ने कुछ विधायकों को भोपाल में रोका; शाम को दूसरी फ्लाइट से बेंगलुरू जाएंगे
12 hours ago
मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नामांकन भरने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है इसलिए पार्टी अपने सभी 62 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू शिफ्ट कर रही है। इसके लिए स्टार एयरलाइंस का 75 सीटर विमान बुक कराया गया है। ये विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन कुछ विधायकों के साथ उनका परिवार और स्टाफ भी एयरपोर्ट पहुंच गया। ऐसे में 100 से ज्यादा पैसेंजर हो गए। ऐसी स्थिति में सीनियर लीडर्स ने कुछ विधायकों को भोपाल में ही रोकने का फैसला लिया है। इनको शाम को दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा जाएगा। सिंघार बोले- भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधायकों की शिफ्टिंग को लेकर कहा- स्वाभाविक है, कांग्रेस का जहां राज्य है वहां ले जाएंगे। सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति को लेकर हम सजग हैं। भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

