विमान 75 सीटर, विधायकों के साथ 100 से ज्यादा लोग:सज्जन वर्मा बोले- हमारी फ्लाइट को बेवजह रोका; मीनाक्षी के नामांकम पर गलत आपत्ति भी लगाई
13 hours ago
मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायकों को लेकर बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट अभी तक उड़ान नहीं भर पाई है। पार्टी के सीनियल लीडर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा- सरकार के इशारे पर हमारे विमान को बेवजह रोका जा रहा है। भोपाल एयरपोर्ट के इंचार्ज अवस्थी हमारे विमान को बिना वजह डिटेन कर रहे हैं लेकिन हम जाएंगे। मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नामांकन भरने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है इसलिए पार्टी अपने सभी 62 विधायकों को कर्नाटक के बेंगलुरू शिफ्ट कर रही है। इसके लिए स्टार एयरलाइंस का 75 सीटर विमान बुक कराया गया है। ये विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचा। लेकिन कुछ विधायकों के साथ उनका परिवार और स्टाफ भी एयरपोर्ट पहुंच गया। ऐसे में 100 से ज्यादा पैसेंजर हो गए। ऐसी स्थिति में सीनियर लीडर्स ने कुछ विधायकों को भोपाल में ही रोकने का फैसला लिया है। इनको शाम 8 बजे दूसरी चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु भेजा जाएगा। सिंघार बोले- भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को 4-5 विधायकों के साथ बेंगलुरू जाएंगे। उन्होंने कहा- हमें अपने सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ की राजनीति को लेकर हम सजग हैं। भाजपा अपने विधायकों को संभालकर रखे। खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

.png)