वनडे ट्राई सीरीज; ऋतुराज गायकवाड का शतक:तिलक के साथ 145 रन की साझेदारी की, श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए 214/3
12 hours ago
IPL-2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे मंगलवार को महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। दांबुला में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही इंडिया-ए ने 43.1 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और कप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। गायकवाड ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने करियर का 25वां लिस्ट ए शतक लगाया। 69 रन के स्कोर पर प्रियांश आर्या (32 रन) रनआउट हुए थे। प्रभसिमरन सिंह 2 रन ही बना सके।श्रीलंका के करुणारत्ने और शिराज को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
Click here to Read more
.jpeg)
