वनडे ट्राई सीरीज; ऋतुराज गायकवाड शतक बनाकर आउट:तिलक वर्मा भी पवेलियन लौटे; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 226/5
12 hours ago
IPL-2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे मंगलवार को महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। दांबुला में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही इंडिया-ए ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेडगे और आयुष बडोनी क्रीज पर हैं। कप्तान तिलक वर्मा 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शिराज ने बोल्ड कर दिया। उनसे पहले ऋतुराज गायकवाड (101 रन) को वानुजा सहन ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या (32 रन) रनआउट हुए थे। जबकि प्रभसिमरन सिंह (2 रन) को चमीका करुणारत्ने ने पवेलियन भेजा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
Click here to Read more

.jpeg)