Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वनडे ट्राई सीरीज; ऋतुराज गायकवाड शतक बनाकर आउट:तिलक वर्मा भी पवेलियन लौटे; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 267/5

    11 hours ago

    1

    0

    IPL-2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे मंगलवार को महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। दांबुला में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही इंडिया-ए ने 49 ओवर में 5 विकेट पर 267 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं। कप्तान तिलक वर्मा 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शिराज ने बोल्ड कर दिया। उनसे पहले ऋतुराज गायकवाड (101 रन) को वानुजा सहन ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या (32 रन) रनआउट हुए थे। जबकि प्रभसिमरन सिंह (2 रन) को चमीका करुणारत्ने ने पवेलियन भेजा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Numerology: ननद-देवर की फेवरेट भाभी बनती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, एनर्जी में है शुक्र-चंद्रमा का असर
    Next Article
    Idli Recipe: નાસ્તામાં મગ દાળ અને પાલકની ઇડલી બનાવો, પ્રોટીનથી ભરપૂર પૌષ્ટિક આહાર

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment