Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वनडे ट्राई सीरीज; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 195/3:गायकवाड के बाद तिलक ने छक्के से फिफ्टी पूरी की, दोनों में शतकीय साझेदारी

    11 hours ago

    1

    0

    IPL-2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वे मंगलवार को महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। दांबुला में टॉस जीतकर बैटिंग कर रही इंडिया-ए ने 40.3 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और कप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 69 रन के स्कोर पर प्रियांश आर्या (32 रन) रनआउट हुए थे। प्रभसिमरन सिंह 2 रन ही बना सके।श्रीलंका के करुणारत्ने और शिराज को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए; पाकिस्तान से 20 ज्यादा
    Next Article
    FIFA World Cup में पहली बार खेलेंगे ये 4 छोटे देश, जिनकी आबादी है भारत के शहरों से भी कम

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment