वनडे ट्राई सीरीज- वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट:प्रभसिमरन भी पवेलियन लौटे; श्रीलंका-A के खिलाफ इंडिया-A का स्कोर 30/2
8 hours ago
श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज का पहला मैच इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारतीय टीम ने 7 ओवर में दो विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और प्रियांश आर्या क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 14 और प्रभसिमरन सिंह 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दोनों टीमों की स्क्वॉड इंडिया A: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम। श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।
Click here to Read more
