Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    यूपी के उन्नाव में पेड़ उखड़े, कर्नाटक में गाड़ियां बहीं:MP-राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; मानसून 13 राज्यों में पहुंचा

    12 hours ago

    1

    0

    मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50-60kmph रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई पेड़ उखड़ गए। केरल और कर्नाटक में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर गाड़ियां पानी में बहती नजर आईं। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का असर अभी बना हुआ है। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून 5 दिन में यह 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को तेलंगाना में एंट्री कर चुका है। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं, अगले दो दिनों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। मानसून अपडेट... राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 10 जून: 11 जून: 8 राज्यों में लू का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म पारा 45°C राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी फिर तेज हो गई है। IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान एक बार फिर 45°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली में भी सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से 2 दिन हीटवेव की चेतावनी मध्य प्रदेश के जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 10 और 11 जून को 5 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून की एंट्री 15 से 18 जून के बीच हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-उन्नाव में आंधी-बारिश, एक की मौत, आज 16 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव और आसपास के इलाकों में सोमवार रात तेज आंधी और बारिश हुई। उन्नाव में कई पेड़ उखड़े। पेड़ के नीचे दबने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कई गांवों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.6° रहा; आज 7 जिलों में आंधी-बारिश, 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान का श्रीगंगानगर सोमवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 46.6° रहा। इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर में भी तापमान 44°C से 46°C के बीच रहा। आज अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 7 जिलों में आंधी बारिश और जैसलमेर-जोधपुर समेत 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 8 जिलों का तापमान 41°C के पार, 43.4°C के साथ रोहतास सबसे गर्म बिहार में सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 41°C से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 43.3°C रोहतास का रहा। बक्सर में 42.7°C और कैमूर में 42.4°C तापमान रहा। आज चंपारण-शिवहर समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समते 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 37°C उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। आज भी 8 जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंधी-बारिश की चेतावनी है। सोमवार को भी चंपावत, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश हुई थी। सोमवार को सबसे अधिक 37°C तापमान देहरादून का रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Are vertical communities with better connectivity reshaping the definition of luxury living? Find out
    Next Article
    Public Opinion: मकान टूटे, धार्मिक स्थल हटे, सड़क बनेगी 80 फीट चौड़ी... जयपुर वालों ने क्या कहा, किस चीज की कर दी मांग

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment