Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    20% से ज्यादा एथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल ड्यूटी फ्री:E20 पेट्रोल पर कोई राहत नहीं, सोना ₹2,364 गिरकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और एथेनॉल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है। वहीं, सोने-चांदी के दाम में 11 जून को गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गए। 31 मई को सोना 1.56 लाख पर था। यानी 11 दिन में ही ये 11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. 20% से ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो: पेट्रोल पंप पर मिल रहे E20 पेट्रोल पर कोई राहत नहीं; सरकार का दावा- क्लीन फ्यूल को बढ़ावा मिलेगा केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल का इम्पोर्ट कम होगा और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹2,364 गिरकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ: इस महीने ₹11 हजार सस्ता हो चुका, 1 किलो चांदी की कीमत ₹692 गिरी सोने-चांदी के दाम में 11 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गए हैं। 31 मई को सोना 1.56 लाख पर था। यानी 11 दिन में ही ये 11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. शॉपिंग के बदलते ट्रेंड्स: कीमत, सुविधा और 'वैल्यू फॉर मनी': चाय कम, कॉफी, चॉकलेट ज्यादा पसंद; भारतीयों की थाली और बास्केट, दोनों बदल रहे भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद बदल रही है। एक ओर लोग चॉकलेट, कॉफी और इंस्टेंट फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कीमत बढ़ने के चलते सिगरेट की खपत घटा रहे हैं। ग्रामीण बाजारों में कम दाम के दम पर कैंपा तेजी से जगह बना रही है, जबकि प्रीमियम बाजारों में कोक और पेप्सी की पकड़ बनी हुई है। सिस्टमेटिक्स रिसर्च की ‘चैनल चेक’ रिपोर्ट बताती है कि इस साल कीमत, सुविधा और ‘वैल्यू फॉर मनी’ खरीदारी के सबसे बड़े आधार बनते जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. बिखरी जानकारियों से आईटी कंपनियां तलाश रहीं नए मौके: कॉग्निजेंट ने कर्मियों के ईमेल-चैट से हासिल किया 1,900 करोड़ का बिजनेस; एआई ने की मदद आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने एक अनोखा एआई सिस्टम तैयार किया है। यह कर्मचारियों के ईमेल, मीटिंग और चैट्स के विश्लेषण से कमाई के नए रास्ते खोज रहा है। कंपनी ने ‘कॉन्टेक्स्ट इंजीनियरिंग’ तकनीक के जरिए अब तक करीब 1,900 करोड़ की नई सेल्स पाइपलाइन तैयार की है। सीईओ रवि कुमार का कहना है कि कंपनी 2026 के आखिर तक यह आंकड़ा 9,500 करोड़ तक पहुंचाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मैट्रिक्स डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पोवा 8 भारत में लॉन्च: 50MP कैमरा और 1198 घंटे स्टैंडबाय वाली 8000mAh बैटरी; शुरुआती कीमत ₹29,999 टेक कंपनी टेक्नो ने 11 जून को भारत में पोवा सीरीज का नया स्मार्टफोन पोवा 8 लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल आए पोवा 7 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। नया फोन दो वैरिएंट में आया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी और फोन के बैक पैनल पर दिया गया 'मैट्रिक्स डिस्प्ले' है, जो अलग-अलग एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को यूनीक तरीके से दिखाता है। फोन में गेमिंग के लिए मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Opening doors, not just dialogues
    Next Article
    'Undermines sancity of medical education': AIMSA slams Dr Sejal Pawar for comment during comic show

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment