Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश

    20 minutes from now

    1

    0

    Ex CIA officer Under Arrest: एक अमेरिका के जज ने सीआईए के पूर्व अधिकारी को ट्रायल होने तक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं. जज ने सरकारी वकीलों की इस बात से सहमति जताई है कि अपने इंटेलिजेंस बैकग्राउंड, संवेदनशील जानकारी तक पहुंच और प्रॉपर्टी छिपाने की कथित कोशिशों के कारण उनके भागने का खतरा है. 49 साल के डेविड रश पर सरकारी फंड चुराने का आरोप है. सरकारी वकीलों ने उन्हें मास्टर मैनिपुलेटर बताया है. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो शुक्रवार को वर्जीनिया में हुई सुनवाई के समय सरकारी वकीलों ने तर्क दिया था कि रश पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. वह नियमों को तोड़ने में पूरी तरह सक्षम है. पूर्व सीआईए अधिकारी रह चुका है आरोपीधोखाधड़ी के आरोप टाइम शीट के दावों से जुड़े हैं. कोर्ट में जमा डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, रश के पास टॉप सीक्रेट सिक्योरिटी क्लीयरेंस था. वह अमेरिकी सरकारी एजेंसी में सीनियर पद पर थे. एफबीआई को सीआईए से जानकारी मिलने के बाद जांचकर्ताओं ने उनकी गतिविधियों की जांच शुरू की है. आरोप है कि रश ने फर्जी टाइम शीट जमा कीं. इसके कारण 7 लाख डॉलर का गलत भुगतान हुआ है. जांच करने वाले अधिकारियों को हाथ बड़ी संपत्ति लगी है. यह भी पढ़ेंः हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी 300 से ज्यादा सोने की ईंटे मिलींखबरों के मुताबिक एफबीआई ने लगभग 40 मिलियन मूल्य की 300 से ज्यादा सोने की ईंटें, लगभग 2 मिलियन नकद और 30 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां बरामद की. सरकारी वकील ने दावा किया है कि रश को नवंबर 2025 और मार्च 2026 के बीच काम से जुड़े खर्चों के लिए सोने की ईंटें और विदेशी मुद्रा मिली थी. इनका सही हिसाब नहीं दिया गया. वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपों को खारिज कर दिया है. रश की बचाव टीम ने आरोपों को खारिज करते हुए सरकार के कुछ दावों को सनसनीखेज करार दिया है. यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जो को बाकी की जिंदगी कैंसर...', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानें क्या बताया?
    Next Article
    रावलकोट में PAK सेना और रेंजर्स की बर्बरता, हक मांग रहे कश्मीरियों को गोलियों से भूना, घाटी में दहशत का माहौल

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment