Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Aaj ka Vrishchik Rashifal 12 June 2026: वृश्चिक राशि विदेशी व्यापार में बड़ी डील करने में न करें देरी, आर्थिक स्थिति सुधारने को बढ़ेंगी जिम्मेदारियां

    5 hours ago

    1

    0

    Aaj ka Vrishchik Rashifal 12 June 2026: आज शाम 07:37 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज सुबह 06:29 तक अश्विनी नक्षत्र फिर भरणी नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा. चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे. वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा. व्यापार और धन राशिफल (Business & Finance Horoscope)व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपकी ब्रांड वैल्यू को चमकाने और नए निवेशकों को जोड़ने का साबित होगा. बाजार से आज आपके 'बिज़नेस वैल्यूएशन' (व्यापार का बाजार मूल्य) के तेजी से बढ़ने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं; अगर आप इन दिनों किसी बड़े इन्वेस्टर (निवेशक) के साथ कोई नई व्यावसायिक योजना बनाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत तैयार हो जाइए, समय महाशुभ है. जो जातक 'फॉरेन बिजनेस' (विदेशी व्यापार या एक्सपोर्ट) से जुड़े हैं, वे आज कोई बड़ी व्यापारिक डील करने में किसी भी तरह की देरी बिल्कुल न करें, हां उसके बारे में एक बार अच्छे से रिसर्च अवश्य कर लें, क्योंकि समय उपयुक्त चल रहा है; आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयासों में तेजी लाएं. नौकरी और कार्यक्षेत्र राशिफल (Job & Career Horoscope)नौकरीपेशा जातकों और विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं (Working Women) के लिए शुक्रवार का दिन कूटनीतिक व्यवहार से अपनी छवि को साफ रखने का रहेगा. वर्कप्लेस पर आज आपको किसी भी प्रकार के फालतू के विवाद, गॉसिप या राजनीति में हस्तक्षेप (दखलअंदाजी) करने से पूरी तरह बचना होगा, दूसरों के फटे में पैर न अड़ाएं. दफ्तर में कार्यरत 'वर्किंग वुमन' (कामकाजी महिलाएं) आज ऑफिस के माहौल में पूरी तरह शांत रहें और काम के बीच शॉर्ट ब्रेक लेकर थोड़ा ध्यान व मेडिटेशन जरूर करें, ताकि सभी जटिल परिस्थितियों में भी आप खुद को मानसिक रूप से पूरी तरह संतुलित बनाए रखने में सफल सिद्ध हो सकें; वाणी के दम पर आपके सारे ऑफिशियल काम बनते चले जाएंगे. शिक्षा और शिक्षार्थी राशिफल (Education & Student Horoscope)विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन लीक से हटकर कुछ अलग और रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने का संदेश दे रहा है. छठा चंद्रमा प्रतियोगिता की भावना को मजबूत करेगा. कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए ज्योतिषाचार्य का मूल मंत्र है कि अगर आपको वाकई लाइफ में औरों से बिल्कुल अलग दिखना हो या करियर में कुछ बहुत बड़ा व अलग बनना हो, तो हमें अपनी परीक्षाओं का 'रिजल्ट' (परिणाम) भी पूरी तरह औरों से अलग और उत्कृष्ट देना होता है, इसलिए अपनी अध्ययन शैली को धार दें. प्रेम और परिवार राशिफल (Love & Family Horoscope)पारिवारिक और निजी जीवन के लिहाज से आज का दिन थोड़ा धैर्य और परिपक्वता दिखाने का संकेत दे रहा है. छठे चंद्रमा के प्रभाव से शत्रुओं का नाश होगा, और आपको अपने घर-परिवार वालों के साथ बैठकर अच्छा समय बिताने का सुंदर अवसर मिलेगा. हालांकि, आज घरेलू मोर्चे पर परिवार का कोई सदस्य या आपका जीवनसाथी अचानक आपके मानसिक तनाव या गुस्से की एक मामूली वजह बन सकता है; ऐसी स्थिति में भड़कने के बजाय शांत रहें और समझदारी से काम लें. सेहत राशिफल (Health Horoscope)स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज ज्योतिषाचार्य की एक विशेष कड़ा सलाह है आज के दिन 'ओवरट्रेनिंग' (शारीरिक क्षमता से ज्यादा कड़ा व्यायाम) करने से पूरी तरह बचिए; जो जातक इन दिनों जिम (Gym) में बहुत ज़्यादा बॉडी को पुश कर रहे हैं या भारी वजन उठा रहे हैं, आज अचानक इंजरी (चोट लगने) का बड़ा रिस्क दिखाई दे रहा है; इसलिए आज एक 'रेस्ट डे' (विश्राम का दिन) लीजिए, केवल हल्की स्ट्रेचिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज़ करिए, और अपनी बॉडी को पूरी तरह रिकवर होने का पर्याप्त टाइम दें. छठे चंद्रमा से मानसिक तनाव दूर होगा. भाग्यशाली रंग: सिल्वरभाग्यशाली अंक: 6अशुभ अंक: 4आज का विशेष उपाय: वृश्चिक राशि के जातक आज छठे चंद्रमा के शुभ प्रभाव को बढ़ाने, जिम इंजरी से सुरक्षा और इन्वेस्टर डील्स में सफलता के लिए हनुमान जी की आराधना करें. आज के दिन सुबह या शाम हनुमान जी के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं, उन्हें बूंदी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें. यह भी पढ़े- Astrology: गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को करें ये काम, मिल सकते हैं शुभ फल यह भी पढ़े- Guru Shukra Yuti Yog 2026: 10 जून से बनेगी गुरु-शुक्र युति, इन 4 राशियों को मिल सकते हैं धन, सफलता और खुशियों के संकेत Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Aaj ka Dhanu Rashifal 12 June 2026: धनु राशि अतिगंड योग से सोशल मीडिया पर स्पेशल व्यक्ति को बताएंगे दिल का हाल, शुरू होगा नया सफर
    Next Article
    Aaj ka Tula Rashifal 12 June 2026: तुला राशि अतिगंड योग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलेंगे प्रोडक्ट्स के बंपर दाम, लोन चुकाने से सुधरेगा सिबिल

    Related Astrology Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment